Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadजल्द शुरू होने जा रहा है सूरजकुंड मेला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी...

जल्द शुरू होने जा रहा है सूरजकुंड मेला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी उद्घाटन

Google News
Google News

- Advertisement -

Surajkund Craft Mela 2024: अंतरराष्ट्रीय शिल्प उत्सव, सूरजकुंड मेला दुनिया भर के कलाकारों के लिए अपनी संस्कृति और प्रतिभा दिखाने का एक मंच है। हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा हर साल फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित किया जाने वाला यह मेला हर उम्र के लोगों के लिए एक अनोखा आकर्षण है। दक्षिण एशिया, अफ्रीका और यूरोप के 20 से अधिक देश इस मेले को बेहद सफल बनाने में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। ‘सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला’ हर साल फरवरी महीने में हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित किया जाता है। इस बार मेले की शुरुआत 2 फरवरी से होने जा रही है। 2 फरवरी से 18 फरवरी तक मेला आयोजित होगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी मेले का उद्घाटन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को सूरजकुंड मेले में आने का निमंत्रण दिया है। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल कहा कि राष्ट्रपति ने सूरजकुंड आने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। दो फरवरी को सूरजकुंड मेले का आगाज होगा। राष्ट्रपति सूरजकुंड के इस मेले का उद्घाटन करेंगी। वहीं सीएम मनोहर लाल ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि 22 जनवरी को देश में दिवाली मनाई जाएगी। प्रदेश में लोकसभा-विधानसभा चुनाव साथ करने पर सीएम ने कहा कि इसका निर्णय केंद्र और चुनाव आयोग करेगा।

सूरजकुंड मेले में इस साल की थीम

हर साल आयोजित होने वाले सूरजकुंड मेले के लिए आयोजन समिति एक थीम चुनती है। इस कदम के पीछे का उद्देश्य भारत के विविध सांस्कृतिक इतिहास को उजागर करना और इसे अन्य देशों के बीच अधिक प्रमुख बनाना है। 2019 में मेले का थीम राज्य महाराष्ट्र था और वर्ष 2020 के लिए थीम राज्य हिमाचल प्रदेश था। 2024 में मेले के लिए थीम स्टेट इस बार गुजरात तय हुआ है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

BJP Budget: भाजपा ने कहा, विकसित भारत बनाने में उपयोगी साबित होगा बजट

भारतीय जनता पार्टी (BJP Budget: ) ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पेश केंद्रीय बजट विकसित भारत...

Kargil Vijay Diwas: पलवल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन, विधायक दीपक मंगला रहे मौजूद

कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में बंधन बैंक शाखा पलवल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक दीपक मंगला...

AAP Haryana: हरियाणा में सुनीता केजरीवाल करेंगी चुनाव प्रचार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल(AAP Haryana: ) दो दिवसीय हरियाणा दौरे के दौरान अंबाला, भिवानी और रोहतक में आम आदमी...

Recent Comments