Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaLok Sabha Elections 2024 : बीजेपी ने चुनाव घोषणापत्र समिति का किया...

Lok Sabha Elections 2024 : बीजेपी ने चुनाव घोषणापत्र समिति का किया ऐलान, राजनाथ सिंह बने अध्यक्ष

Google News
Google News

- Advertisement -

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव की तैयारियां अब तेज होती नजर आ रही हैं। इस बीच बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव घोषणापत्र समिति की घोषणा कर दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में कुल 27 सदस्य हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संयोजक होंगी तो वहीं पीयूष गोयल को सह संयोजक बनाया गया है। इस कमेटी में उत्तर प्रदेश से राजनाथ सिंह समेत 5 सदस्य बनाए गए हैं। इसके अलावा कमेटी में चार राज्यों के सीएम भी शामिल हैं। कमेटी में अर्जुन मुंडा, किरण रिजिजू, अश्विनी वैष्णव, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी जैसे कई बड़े नाम भी शामिल हैं।

Rajnath Singh

कई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल

बीजेपी की चुनाव घोषणापत्र समिति में मुख्यमंत्रियों में मध्य प्रदेश के मोहन यादव, असम के हिमंत बिस्वा सरमा, गुजरात के भूपेन्द्र पटेल और छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्रियों में शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे का नाम शामिल है। समिति के अन्य सदस्यों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राधामोहन दास अग्रवाल, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, अनिल एंटनी, ओपी धनखड़ शामिल हैं।

अब तक 7 लिस्ट जारी कर चुकी है बीजेपी

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन किया है। इस समिति में केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी शामिल किया गया है। चुनाव घोषणा पत्र समिति में लगभग सभी राज्यों के नेताओं को जगह दी गई है। यह कमेटी कई मुद्दों पर चर्चा करेगी। इस समिति को घोषणापत्र तैयार करते समय गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा गया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अब तक 7 लिस्ट जारी कर चुकी है। सातवीं सूची के साथ ही बीजेपी अब तक अपने 407 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी ने 101 सांसदों के टिकट काट दिए हैं।

यह भी पढ़ें : जनता तक पहुंच रहा जन कल्याणकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ : प्रमोद सावंत

Lok Sabha Elections 2024

जल्द जारी होगा घोषणा पत्र

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) का बिगुल बज चुका है और अब पहले चरण के चुनाव में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। पहले चरण के लिए नामांकन पत्र भी दाखिल हो चुके हैं। इसके साथ ही सभी पार्टियां अपने-अपने चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। जहां एक तरफ हर कोई जनता को लुभाने की पूरी कोशिश कर रहा है वहीं दूसरी तरफ बीजेपी भी पूरी तरह से तैयार है। बीजेपी भी जल्द ही अपना घोषणापत्र जारी कर सकती है। बता दें कि बीजेपी इस बार ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है।

लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

संत ने शिष्य को क्रोध न करना सिखाया

क्रोध पर यदि काबू न पाया जाए, कई बार बहुत बड़ी हानि होती है। क्रोधी व्यक्ति से कोई प्रेम नहीं करता है, लोग उससे...

BJP Budget: भाजपा ने कहा, विकसित भारत बनाने में उपयोगी साबित होगा बजट

भारतीय जनता पार्टी (BJP Budget: ) ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पेश केंद्रीय बजट विकसित भारत...

“आयुष्मान आरोग्य मन्दिर गहलब में बुजुर्ग रोगियों के लिए स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया”

पलवल : आयुष्मान आरोग्य मन्दिर गहलब में आज वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ जीवन बिताने ओर निरोगी रहने के लिए निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन...

Recent Comments