हरियाणा (Anil vij:)के गृह मंत्री अनिल विज ने पंजाब बंद के संदर्भ में पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बार-बार उच्चतम न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं कर रही है। विज ने आरोप लगाया कि राजनीतिक कारणों से पंजाब सरकार निष्क्रिय बनी हुई है और अनहोनी की प्रतीक्षा कर रही है।विज ने कहा कि किसानों ने खनोरी बॉर्डर पर भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है, जो कि आंदोलन को बनाए रखने के लिए किया गया है।
कांग्रेस(Anil vij:) पार्टी द्वारा 3 जनवरी से “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” अभियान की शुरुआत पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धारा 356 का दुरुपयोग कर चुनी हुई सरकारों को गिराया और आपातकाल लगाकर लगभग डेढ़ लाख लोगों को गिरफ्तार किया था।
अनिल विज ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान में धर्मनिरपेक्ष शब्द नहीं था, लेकिन कांग्रेस ने इसे बदल दिया और इसमें यह शब्द जोड़ दिया। विज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने पाप छुपाने के लिए ऐसे अभियान चला रही है।