Monday, February 3, 2025
11.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTmann ki baat:प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,संविधान समय की हर कसौटी पर खरा...

mann ki baat:प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,संविधान समय की हर कसौटी पर खरा उतरा है

Google News
Google News

- Advertisement -

प्रधानमंत्री (mann ki baat:)नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारतीय संविधान समय की हर कसौटी पर खरा उतरा है और यह ‘‘हमारा मार्गदर्शक’’ है। मोदी ने अपने मासिक ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बताया कि अगले गणतंत्र दिवस पर संविधान को लागू हुए 75 वर्ष पूरे हो जाएंगे।

उन्होंने कहा, “यह (mann ki baat:)हमारे लिए गर्व की बात है। हमारे संविधान निर्माताओं ने हमें जो संविधान सौंपा है, वह समय की हर कसौटी पर खरा उतरा है। संविधान हमारा मार्गदर्शक है।”मोदी ने कहा कि यह भारतीय संविधान ही है जिसकी वजह से वह आज यहां हैं। उन्होंने नागरिकों से ‘कॉन्स्टिट्यूशन75 डॉट कॉम’ वेबसाइट देखने का आह्वान किया, जिसे संविधान की विरासत से जुड़ने के लिए शुरू किया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोग इस वेबसाइट पर संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपना वीडियो अपलोड कर सकते हैं, साथ ही अलग-अलग भाषाओं में संविधान पढ़ सकते हैं और संविधान से संबंधित सवाल भी पूछ सकते हैं। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस से एक वर्ष तक चलने वाली कई गतिविधियों की शुरुआत हुई है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments