Friday, July 26, 2024
32.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTKejriwal Arrest : केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अब संयुक्त राष्ट्र ने भी...

Kejriwal Arrest : केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अब संयुक्त राष्ट्र ने भी की टिप्पणी, जानें क्या कहा

Google News
Google News

- Advertisement -

UN reacts on Kejriwal Arrest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी और अमेरिका के बाद अब संयुक्त राष्ट्र ने भी इस पर टिप्पणी की है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने इस मामले पर टिप्पणी गुरुवार को तब की जब वो भारत में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उनसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और आगामी आम चुनाव से पहले विपक्षी कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को जब्त करने के मद्देनजर भारत में राजनीतिक अशांति के बारे में पूछा गया था। इससे पहले जर्मनी और अमेरिका ने भी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी थी। जिसके बाद भारत ने कड़ी आपत्ति जताई और जर्मन और अमेरिकी राजनयिकों को तलब किया था।

UN reacts on Kejriwal Arrest

अधिकारों की रक्षा की जाएगी

डुजारिक ने कहा, ‘हमें पूरी उम्मीद है कि भारत में, जैसा कि चुनाव वाले किसी भी देश में होता है, राजनीतिक और नागरिक अधिकारों सहित सभी के अधिकारों की रक्षा की जाएगी और हर कोई स्वतंत्र और निष्पक्ष वातावरण में मतदान कर सकेगा।’ केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को जब्त करने पर संयुक्त राष्ट्र की यह प्रतिक्रिया अमेरिका द्वारा प्रतिक्रिया देने के एक दिन बाद आई है।

Stephane Dujarric

यह भी पढ़ें : Gaza Attack : गाजा में खाने का इंतजार कर रहे थे लोग, इजरायली गोलीबारी का हुए शिकार

कांग्रेस का उठाया मुद्दा

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के साथ-साथ अमेरिकी राजनयिक को तलब करने और कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज करने पर एक सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘हम कांग्रेस पार्टी के आरोपों से अवगत हैं कि टैक्स अधिकारियों ने उसके कुछ बैंक खातों को इस तरह से फ्रीज कर दिया है कि आगामी चुनावों में प्रभावी ढंग से प्रचार करना चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। हम इन सभी मुद्दों पर निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करते हैं।’

लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Rahul Gandhi: सुलतानपुर अदालत में पेश हुए राहुल, 12 को अगली सुनवाई

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी(Rahul Gandhi: ) मानहानि के एक मामले में शुक्रवार को सुलतानपुर की सांसद-विधायक (एमपी/एमएलए) अदालत में पेश हुए। कांग्रेस...

Kargil Vijay Diwas: प्रधानमंत्री ने कहा, हार के बावजूद सबक नहीं सीखता है पाकिस्तान

प्रधानमंत्री(PM) नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को करगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas: ) के मौके पर कहा कि पाकिस्तान ने इतिहास से कोई सबक...

Haryana BJP: मोहनलाल बड़ौली ने कहा, हरियाणा में तीसरी बार भी बनेगी डबल इंजन की सरकार

भारतरीय जनता पार्टी (BJP) की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष एवं राई से विधायक मोहनलाल बड़ौली ने दावा(Haryana BJP: ) किया कि प्रदेश में तीसरी बार...

Recent Comments