Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLIFESTYLEAjwain Benefits : बालों की सफेदी को रोकने से लेकर ग्लोइंग स्किन...

Ajwain Benefits : बालों की सफेदी को रोकने से लेकर ग्लोइंग स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है अजवाइन

Google News
Google News

- Advertisement -

Ajwain Benefits : घर के खाने से लेकर बाजार के खानों में मसालें अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। बिन मसाले खाने का क्या स्वाद। इन मसालों में अजवाइन की भी एक भूमिका है जो हर खाने का जायका बढ़ाता है। अजवाइन के बीज न केवल खाने का स्वाद बढ़ाते हैं। बल्कि इसके सेवन से पेट से जुड़ी समस्या भी ठीक रहती है। इसके बीज आपको स्वस्थ और फिट रखने के साथ-साथ आपकी स्किन को निखारते हैं और बालों को भी झड़ने से रोकते हैं। आज हम आपको बताएंगे अजवाइन (Ajwain Benefits) आपकी स्किन और बालों के लिए कैसे फायदेमंद हैं?

Ajwain Benefits

स्किन के लिए अजवाइन के फायदे

अजवाइन में एंटीसेप्टिक और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। साथ ही अजवाइन खून को भी साफ करती है। ये स्किन के संक्रमण को खत्म करती है। अजवाइन से बना फेस पैक लगाने से स्किन के अंदर जमा गंदगी दूर होती है। अजवाइन का फेस पैक बनाने के लिए थोड़ी सी पिसी हुई अजवाइन लें और इसमें दही मिला लें। फिर फेस पर लगाएं और 15 मिनट बाद सादे पानी से फेस को धो लें।

Ajwain Benefits for Skin

एक्ने और पिंपल्स को करे दूर

बढ़ती गंदगी और बढ़ते पोल्लूशन के कारण फेस पर पिंपल या एक्ने और फेस पर लालिमा आ जाती है। इन्हें कम करने अजवाइन में मदद करता है। साथ ही इसमें हाई लेवल में थाइमोल भी होता है जो बहुत ही शक्तिशाली एंटीसेप्टिक और गामा- टेरपीन होता है जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। बता दें मुंहासों में लगाने के लिए सबसे पहले लिए अजवाइन को पीस लें और इसमें थोड़ा नीम्बू का रस डालें’ फिर प्रभावित जगह पर रुई से थोड़ा सा पेस्ट लगाएं और 15 मिनट के बाद धो लें।

यह भी पढ़ें : लो कोलेस्ट्रॉल भी है शरीर के लिए नुकसानदायक, शरीर में हो सकतें हैं ये बदलाव

Ajwain Benefits for Skin

बालों की रूसी और बाल झड़ने को रोकने में मददगार

महिला हो या पुरुष दोनों के बहुत बाल झड़ते है। साथ ही सिर में रूसी भी हो जाती है। बताते चलें कि अजवाइन में पी-साइमीन होता है जिसे यौगिक भी कहा जाता है, जो बैक्टीरिया और सूक्ष्मजीवों के से लड़ता है। आपको बता दें अजवाइन के तेल का उपयोग करके आप बालों को झड़ने और रूसी को आसानी से रोक सकते हैं। अजवाइन का तेल बनाने के लिए एक पैन में नारियल का तेल और थोड़े से अजवाइन के दाने डालकर उन्हें गर्म करके सिर में लगाएं और 1 से 2 घंटे बाद सिर धो लें।

लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments