Wednesday, May 1, 2024
25.7 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAमिहिर भोज प्रतिमा विवाद में राजपूत समाज का बड़ा फैसला, कैथल के...

मिहिर भोज प्रतिमा विवाद में राजपूत समाज का बड़ा फैसला, कैथल के 22 गांवों में भाजपा की एंट्री बैन

Google News
Google News

- Advertisement -

कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के नाम पट्ट पर गुर्जर शब्द लिखने से नाराज राजपूत समाज गुस्सा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी के चलते राजपूत समाज ने शनिवार सुबह चीका गांव में प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। इसके साथ ही राज्य में सत्तारूढ़ BJP के नेताओं की एंट्री को राजपूत बहुल 22 गावों में बैन करने का ऐलान कर दिया गया है। विवाद के चलते बीजेपी से जुड़े राजपूत समाज के करीब 35 नेता अबतक पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। इसपर हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा के प्रदेशाध्यक्ष सलिंद्र राणा ने बताया कि कैथल में राजपूत समाज ने राजपूतों के गांवों में बीजेपी नेताओं की एंट्री बैन करने का फैसला राजपूत सर्व समाज की सहमति के बाद ही लिया गया है। इस पार्टी के किसी भी नेता के गांव में आने पर विरोध किया जायेगा। कैथल में राजपूत समाज के 22 गांव हैं।

सीएम से हस्तक्षेप की अपील की गई
बीजेपी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके संजीव राणा और कलायत के मंडल अध्यक्ष रहे महीपाल राणा ने बताया कि समाज के पार्टी पदाधिकारियों ने त्यागपत्र के मामले में मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। अगर इस मामले में मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष मध्यस्थता करेंगे तो ही वे अपना त्याग पत्र वापस लेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा जोकि कैथल के ढांड चौक पर लगी है के नाम पट्ट के आगे से जबतक गुर्जर शब्द नहीं हटाया जाता और भाजपा के जिलाध्यक्ष को नहीं बदला जाता तबतक वे पार्टी छोड़ने के फैसले पर अडिग रहेंगे। इस फैसले के होने तक वह पार्टी की किसी भी गतिवि​धि या बैठक में भाग नहीं लेंगे और पार्टी कार्यक्रमों का बहिष्कार जारी रखेंगे।

धनखड़ बोले- उनके पास नहीं पहुंचा किसी का भी इस्तीफा
वहीं दूसरी तरफ कैथल में चल रहे राजपूत-गुर्जर विवाद पर हरियाणा बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष ओ.पी. धनखड़ ने कहा कि उनके पास किसी का इस्तीफा नहीं पहुंचा है। ओ.पी. धनखड़ ने कहा कि महापुरुष सबके सांझे होते हैं, उन्हें क्षेत्र या जाति के नाम से नहीं देखा जाना चाहिए।

बीजेपी से इस्तीफा देने वालों में शामिल ये नाम

  • कलायत मंडल अध्यक्ष महीपाल राणा
  • राहुल राणा कलायत मंडल महामंत्री
  • अध्यक्ष भाजयुमो राजीव राजपूत मंडल
  • भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जयदीप राणा
  • भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजीव राणा
  • कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा सतबीर राणा
  • किसान मोर्चा राजौंद मंडल अध्यक्ष अमित राणा
  • किसान मोर्चा राजौंद उपाध्यक्ष भूपेंद्र राणा
  • किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कुशल पाल राणा
  • जिला सचिव किसान मोर्चा कुलदीप राणा
  • किसान मोर्चा मंडल सचिव भीम सिंह राणा
  • किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष तेजपाल राणा
  • जिला संयोजक चुनाव प्रबंधन समिति डॉ. संदीप राणा
  • पूर्व जिला कोषाध्यक्ष सतपाल चौहान
  • सीएम विंडो ऐमिनेंट पर्सन प्रताप सिंह
  • सीएम विंडो ऐमिनेंट पर्सन कुलविंद्र राणा
  • जिला सचिव किसान मोर्चा अजय प्रताप
  • जिला आईटी सैल प्रमोद राणा
  • जिला लाभार्थी प्रकोष्ठ राजपाल तंवर
  • प्रधानमंत्री अन्न योजना प्रकोष्ठ रामकुमार राणा
  • फरल मंडल सचिव पूंडरी अजय आर्य
  • जिला कार्यकारिणी जसमेर राणा
  • जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा कमल राणा
  • महिला मोर्चा अनु राणा
  • मंडल अध्यक्ष कांगथली राजीव राणा
  • नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रोमिला राणा राजौंद
  • राजौंद पूर्व चेयरपर्सन गुड्डी राणा
  • राजौंद नगरपार्षद विकास राणा
  • राजौंद नगरपार्षद विजेंद्र राणा
  • राजौंद नगरपार्षद अशोक कुमार
  • राजौंद नगरपार्षद जोनी राणा
  • राजौंद नगरपार्षद अंजू देवी
  • राजौंद नगरपार्षद जोनी देवी
  • राजौंद नगरपार्षद संजय
  • जिला कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र राणा राजौंद
- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments