Tuesday, May 21, 2024
39.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaघोड़े ने खाया जिन्दा मुर्गी का बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घोड़े ने खाया जिन्दा मुर्गी का बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ना: भगवान ने जब यह दुनिया बनायीं तो एक जीवन चक्र बनाया गया था। जिसमे कोई न कोई जानवर किसी न किसी को खाता है। जिससे उनकी संख्या कम होती है। लेकिन, आज हम आपके लिए हैरान कर देने वाली खबर लेकर आए है। शेर, चीता आदि ऐसे जानवर है। जो मांसाहारी होते है। लेकिन, एक वीडियो में घोड़े को मुर्गी के बच्चे को खाता देखा गया है। जिसने सबको हैरान कर दिया है। घोड़े एक शाकाहारी पशु है। जो घास और पत्ते खाकर अपना गुज़ारा करते है।

खासकर घोड़े चने खाते है। चारा खाते है। लेकिन, फिलहाल जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक घोड़ा मुर्गी के बच्चे को पकड़कर खाता नजर आता है। इस वीडियो में यह देखा जा रहा है कि घोड़ा अपने अस्तबल में खड़ा है और वहीं पर एक मुर्गी और उसके कुछ नन्हे-नन्हे बच्चे भी मौजूद हैं। इसी बीच घोड़ा अचानक से मुर्गी के एक बच्चे को पकड़कर जिंदा ही खा जाता है। फिर क्या, मुर्गी उसपर अटैक कर देती है, लेकिन बेचारी वो कर भी क्या सकती थी।

वो अपने बाकी बच्चों को वहां से लेकर भाग जाती है। हैरान कर देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @TheBrutalNature नाम की आईडी से शेयर किया गया है। महज 14 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 1 लाख 24 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह के कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने हैरान होते हुए लिखा है, ‘मैंने सुना था कि घोड़े शाकाहारी होते हैं’, तो एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि ‘ये तो घोड़े का स्नैक्स है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

लगता है, श्रीपेरुंबुदूर की घटना से सबक नहीं लिया

19 मई को इंडिया गठबंधन की फूलपुर जनसभा के दौरान जो कुछ भी हुआ, वह कतई नहीं होना चाहिए था। याद कीजिए, ठीक इसी...

Recent Comments