Friday, July 5, 2024
32.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeDelhiDelhi Rain: दिल्ली में जलभराव से तीन लोगों मौत,10-10 लाख मुआवजे का...

Delhi Rain: दिल्ली में जलभराव से तीन लोगों मौत,10-10 लाख मुआवजे का ऐलान

Google News
Google News

- Advertisement -

देश की राजधानी पानी-पानी हो गया है। मानसून की पहली बारिश में ही दिल्ली  (Delhi Rain) में कई जगह जलजमाव हो गया। भारी बारिश के कारण दिल्ली में दो अलग-अलग क्षेत्रों के अंडरपास में जलभराव हो गया। इसमें डूबने से दो लड़कों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहली घटना उत्तर-पश्चिम दिल्ली के समयपुर बादली में मेट्रो के पास सिरसपुर अंडरपास के निकट हुई। दूसरी घटना शुक्रवार सुबह छह बजे ओखला औद्योगिक क्षेत्र में हुई। बता दें कि अभी भी दिल्ली में भारी बारिश का अनुमान है। इस बीच दिल्ली सरकार ने उन लोगों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है, जो शुक्रवार को हुई भारी बारिश के कारण डूब गए।

Delhi Rain: समयपुर बादली में दो लोग डूबे

भारी बारिश (Delhi Rain) के कारण समयपुर बादली में मेट्रो के पास शनिवार दोपहर ढाई तीन फुट पानी भरा था। पुलिस के मुताबिक उन्हें दोपहर करीब 2.25 बजे दो लड़कों के डूबने की सूचना मिली। एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने तलाश अभियान शुरु किया। दमकल कर्मियों की मदद से शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से एक लड़का सिरसपुर का था, जबकि दूसरे की पहचान अभी नहीं हो पाई है। अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि लड़के नहाते समय डूब गए हैं। शवों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है।

ओखला में एक व्यक्ति की मौत

दूसरी घटना शुक्रवार सुबह छह बजे ओखला औद्योगिक क्षेत्र में हुई। यहां एक व्यक्ति अंडरपास के जलभराव (Delhi Rain) वाले हिस्से में डूब गया। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की पहचान जैतपुर निवासी दिग्विजय कुमार चौधरी (60) के रूप में हुई है। जांच के दौरान पता चला कि चौधरी स्कूटर से कहीं जा रहा था और शुक्रवार को भारी बारिश के दौरान जलभराव वाले हिस्से में फंस गया था। उन्होंने बताया कि कुछ राहगीरों ने उसे पानी में बेहोशी की हालत में पाया और पुलिस को सूचना दी। चौधरी को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां चिकिसकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत जांच कर रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Amritpal Singh oath: आज लोकसभा सदस्य के रूप में सपथ लेगा अमृतपाल सिंह

जेल में बंद कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh oath) को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए पैरोल पर दिल्ली लाया जा रहा है। उन्हें अपने परिवार से मिलने की अनुमति होगी।

Jharkhand New Chief Justice: झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने विद्युत रंजन सारंगी

न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी ने शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय (Jharkhand New Chief Justice) के 15वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली।

Delhi liquor scam: केजरीवाल की जमानत याचिका पर CBI से जवाब तलब

आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले (Delhi liquor scam) में दिल्ली हाई कोर्ट ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जवाब तलब किया है। दरअसल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जमानत याजिका दायर की है। उसी के संबंध में कोर्ट ने सीबीआई से जवाब तलब की है।

Recent Comments