Friday, July 5, 2024
31.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiपिता की भी बच्चे के पालन-पोषण की जिम्मेदारी

पिता की भी बच्चे के पालन-पोषण की जिम्मेदारी

Google News
Google News

- Advertisement -

बेंजामिन मैकलेन स्पॉक अमेरिका के सबसे प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ थे। स्पॉक का जन्म 2 मई 1903 में अमेरिका के कनेक्टिकट में हुआ था। वह एक मानवाधिकार कार्यकर्ता भी थे। साठ और सत्तर के दशक में अमेरिका की कुछ नीतियों के विरोध में उन्हें जेल में भी रहना पड़ा। एक बार उन्हें ह्वाइट हाउस में ध्यान करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी दूसरी पत्नी मैरी भी इसी आरोप में गिरफ्तार हुईं और उनकी तलाशी सारे कपड़े उतार कर ली गई।

स्पॉक का कद छह फुट चार इंच का था। वह अच्छे खिलाड़ी भी थे। उन्हें रोइंग क्रू यानी बोट रेसिंग का शौक था। उनके मित्रों ने कई बार उन्हें बोट रेसिंग में भाग लेने को प्रेरित किया। अंतत: उन्होंने भी मन बना लिया और अभ्यास करने लगे। सन 1924 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में भाग लिया और अंतत: स्वर्ण पदक जीत लिया। उन्हें दुनिया भर से स्वर्ण पदक जीतने पर प्रशंसा हासिल हुई। कहा जाता है कि एक बार वे किसी काम से एक दिव्यांग सेवा वाले समर कैंप में जाने का अवसर मिला। उस समर कैंप में उन्होंने दिव्यांगों की जो दुर्दशा देखी, उससे उनका मन विचलित हो गया।

वह उन लाचार बच्चों को देखकर काफी दुखी हुए। वह सोचने लगे कि इन बच्चों के लिए क्या किया जा सकता है। अंतत: उनके मन में आया कि कुछ ऐसा लिखा जाए जिसको पढ़कर लोग अपने बच्चों का पालन-पोषण ठीक से करें। इसके लिए उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई शुरू की और अंतत: चाइल्ड स्पेशलिस्ट के रूप में मशहूर हो गए। उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर चाइल्ड एंड केयर नाम की किताब लिखी। कहते हैं कि इस किताब की पांच करोड़ से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं। इसका 40 भाषाओं में अनुवाद हो चुका है

-अशोक मिश्र

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Delhi liquor scam: केजरीवाल की जमानत याचिका पर CBI से जवाब तलब

आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले (Delhi liquor scam) में दिल्ली हाई कोर्ट ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जवाब तलब किया है। दरअसल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जमानत याजिका दायर की है। उसी के संबंध में कोर्ट ने सीबीआई से जवाब तलब की है।

Andhra Pradesh: चंद्रबाबू नायडू ने TDP सांसदों के साथ जेपी नड्डा से की मुलाकात, ‘विकसित आंध्र’ पर की बात

ध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनसे ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित आंध्र’ के लिए अपना दृष्टिकोण साझा किया।

किसी का विश्वास हासिल करना मुश्किल है

ईमानदारी और विद्वता एक ऐसे गुण हैं जिसको पूरी दुनिया पसंद करती है। कई बार विद्वता पर ईमानदारी और विश्वास जैसे गुण भारी पड़ते...

Recent Comments